Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशविधायक और कलेक्टर बेतवा नदी के तट पर पहुंचकर श्रमदान में सहभागी...

विधायक और कलेक्टर बेतवा नदी के तट पर पहुंचकर श्रमदान में सहभागी बने

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बेतवा नदी को साफ-स्वच्छ रखने श्रमदान किया गया

विदिशा : शनिवार, अप्रैल 19, 2025,

जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत आज विधायक श्री मुकेश टण्डन, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, श्री राकेश शर्मा, सीएमओ दुर्गेश ठाकुर और बेतवा उत्थान समिति के सदस्यों ने श्रमदान में सहभागिता निभाई है सभी के द्वारा बेतवा नदी में फैली गंदगी व कचरे को तगड़ियों के माध्यम से एकत्रित कर ट्रॉली में एकत्रित किया गया और जल संरक्षण के लिए नदी के साथ-साथ हमारे जल स्रोतों को साफ स्वच्छ रखने के संदेशों का प्रसारण अभियान के माध्यम से किया गया है।

विधायक मुकेश टण्डन अपने उद्बोधन में कहा कि उनके नगरपालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में कई प्रोजेक्ट बेतवा उत्थान एवं सोन्दर्यकरण के लिये बने हुये थे, जिन्हे पूरा किया जायेगा। बेतवा नदी के साथ हमारी जीवनदायनि है, इसके उद्धार में किसी प्रकार की कोई कमी नही छोडी जाएगी। बेतवा उत्थान समिति, नगर पालिका परिषद के साथ मिलकर सभी प्रोजेक्ट पूरे किये जाएंगे।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कहा कि बेतवा के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व को मैने किताबों में पडा है। मै सौभाग्य शाली हूं कि आज मै बेतवा के दर्शन कर रहा हूं। बेतवा के तटो पर अधिक गहराई है। उन्होंने कहा बेतवा नदी के पानी को दूषित करने वाले नालों का निरीक्षण कर नालों का पानी नदी में मिलने से रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

बेतवा उत्थान समिति के अध्यक्ष श्री अशोक गोयल ने 11 जनवरी 2003 से बेतवा नदी के संरक्षण, संवर्धन एवं पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण हेतु अनवरत् श्रमदान, बेतवा पर किये गये कार्य और नदी से जुडी समस्याओं से अवगत कराया।

श्रमदान उपरांत बेतवा तट पर बने स्व. मदन स्मृति उद्यान में पौधरोपण किया गया है। उद्यान में विधायक श्री मुकेश टंडन और कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता सहित अन्य के द्वारा आम का पौधा रोपित कर सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने का संदेश दिया है।

श्रमदान में बेतवा उत्थान समिति पदाधिकारी, नगर पालिका परिषद् के अधिकारी कर्मचारी, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री दिनेश कुशवाह, श्री कोशल अहिरवार, श्री रामप्रसाद पासी, श्री संजय अग्रवाल, श्री नवीन दांगी, रेलवे सलाकार समिति के सदस्य श्री कमलेश सेन, श्री विजय श्रीवास्तव, श्री सुनील बालोटिया, श्री छत्रपाल शर्मा, श्री सुशील अग्रवाल, श्री जितेन्द्र दुबे, संतोष विश्वकर्मा सहित अन्य के द्वारा बेतवा नदी को साफ स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान कार्यों में सहभागिता की है। अंत में सीएमओ श्री दुर्गेश ठाकुर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular