Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकलेक्टर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान और ई-केवाईसी कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान और ई-केवाईसी कार्यों की समीक्षा

विदिशा : शनिवार, अप्रैल 19, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आरओ मीटिंग के पहले जिले में क्रियान्वित जल गंगा संवर्धन अभियान और शेष हितग्राहियों के ई केवाईसी हेतु अभियान के क्रियान्वयन कार्यों की समीक्षा की है।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया ने क्रियान्वित अभियानों की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में क्रियान्वित जल गंगा संवर्धन अभियान के निहित बिंदुओं के क्रियान्वयन संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान तालाब कुंआ सहित अन्य जल स्रोतों के जीर्णोद्धार , श्रमदान, साफ-सफाई, इत्यादि कार्यों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। खासकर क्रियान्वित गतिविधि की जानकारी मय फोटोग्राफ्स के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में ई-केवाईसी का कार्य क्रियान्वित है इसके लिए संबंधित अधिकारी लक्ष्य पूर्ति के लिए अधीनस्थ अमले की बैठक आयोजित करें और ई केवाईसी की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित कराएं। खाद्य विभाग द्वारा भी हितग्राहियों की ईकेवाईसी पोर्टल व एप्प के माध्यम से क्रियान्वित है। जिसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular