परिजन से मिलकर व्यक्त कीं शोक संवेदनाएं
भोपाल : गुरूवार, मार्च 27, 2025,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीमती पुष्पलता श्रीवास्तव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को स्व. पुष्पलता श्रीवास्तव के बावड़ियाकलां स्थित निज निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजन से भेंट कर भावभीनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रीमती पुष्पलता श्रीवास्तव विस्तार न्यूज चैनल के चेयरमेन श्री मुकेश श्रीवास्तव की माताजी थीं। श्रीमती श्रीवात्सव का 23 फरवरी 2025 को स्वर्गवास हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्व. पुष्पलता श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और स्व. पुष्पलता श्रीवास्तव के पुत्र श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री मुकेश श्रीवास्तव एवं अन्य परिजन से भेंटकर ढांढस बंधाया। श्री राहुल कोठारी, श्री आशीष अग्रवाल, संचालक जनसंपर्क श्री अंशुल गुप्ता, श्री बृजेश राजपूत सहित स्व. पुष्पलता श्रीवास्तव के अन्य परिजन भी उपस्थित थे।




