भोपाल : मंगलवार, अक्टूबर 29, 2024,
करुणाधाम आश्रम में धनतेरस के शुभ अवसर पर विश्व शांति के लिए आकाशदीप छोड़े गए। आश्रम में भव्य आतिशबाजी भी की गई। पीठाधीश्वर श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज ने माता महालक्ष्मी का अभिषेक किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। माता महालक्ष्मी मंदिर का प्रांगण आतिशबाजी के कारण आधे घंटे तक रोशनी से जगमग रहा। विश्व शांति और समृद्धि के लिए रामधुन के साथ 600 आकाश दीप छोड़े गए। यह अद्भुत नजारा देखकर लोग अभिभूत हुए।




