Saturday, February 21, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारचौथे दिन दो नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुये

चौथे दिन दो नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुये

प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन मंगलवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर में एक अभ्यर्थी तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी में भी एक अभ्यर्थी ने एक-एक नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किया। गत 18 अक्टूबर से अब तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल तीन अभ्यर्थी अपने नाम-निर्देशन पत्र जमा करा चुके हैं।

उप निर्वाचन का सम्पूर्ण कार्यक्रम

नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख – 25 अक्टूबर

नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 28 अक्टूबर को

नाम वापसी की अंतिम तारीख – 30 अक्टूबर

मतदान – 13 नवम्बर को

मतगणना – 23 नवम्बर को

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular