Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeकारोबारAdani One Super App: यहां मिलेंगे सबसे सस्ते ट्रेन, फ्लाइट, बस के...

Adani One Super App: यहां मिलेंगे सबसे सस्ते ट्रेन, फ्लाइट, बस के टिकट! ऐसे करें बुकिंग

Adani One Super App: बीते दिनों अडानी ग्रुप ने अडानी वन सुपर ऐप (Adani One Super App) लॉन्च किया है। इसमें सबसे सस्ती ट्रेन, फ्लाइट और बस के टिकट बुक किए जा सकते हैं। अगर आप भी कम पैसों में हवाई सफर करना चाहते हैं तो इस ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। यहां देखिए किस तरह से टिकट बुक किया जा सकता है।

क्या है अडानी वन ऐप?

अडानी ने ऐसे समय पर ये ऐप लॉन्च किया है जब देश में त्योहार का सीजन चल रहा है। हर कोई अपने घर जाने के लिए किफायती दामों में टिकट बुक करना चाहता है। Adani One App के जरिए फ्लाइट, ट्रेन, होटल, बस और कैब की बुकिंग की जा सकती है। इससे टिकट बुक करने पर यूजर्स को इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगभग 5 हजार रुपये तक की राहत मिल सकती है। वहीं, ICICI Bank से भुगतान करने पर 1500 रुपये तक की छूट दी जाएगी।

अडानी वन ऐप से कैसे बुक करें टिकट?

टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले अडानी वन ऐप पर जाएं। वहां पर आपको यात्रा के लिए कई ऑप्शन दिख जाएंगे। जिसमें आपको टिकट बुक करना है उसपर क्लिक करें। उदाहरण के तौर पर अगर फ्लाइट में टिकट चाहिए तो उसपर क्लिक करें। यहां पर क्लिक करने के बाद आपसे यात्रा से जुड़ी जानकारियां मांगी जाएंगी। जिनको भरने के बाद यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारी आपके सामने आ जाएगी। जो ऑप्शन आपको चाहिए उसपर क्लिक करें, पेमेंट के लिए उसमें कई ऑप्शन दिखेंगे, ऑफर के हिसाब से अपना पेमेंट चुन सकते हैं।Adani One Super App को मार्केट में लाने का लक्ष्य यात्रा को आसान बनाना है। इस ऐप से किसी भी यात्रा या होटल की बुकिंग की जा सकती है। इस ऐप पर एक ही जगह पर यूजर्स की कई परेशानियां खत्म की जाएंगी। इसके लिए ऐप और वेबसाइट दोनों ही बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular