Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराजनीतिक‘उनकी गणित खराब है’, जेपी नड्डा ने उमर अब्दुल्ला पर कसा तंज,...

‘उनकी गणित खराब है’, जेपी नड्डा ने उमर अब्दुल्ला पर कसा तंज, जानिए पूरा मामला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को निशाने पर लिया। दरअसल, उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कम मतदान के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उनके इस बयान को खारिज करते हुए जेपी नड्डा ने यह कह दिया कि उमर अब्दुल्ला की गणित खराब है।

एक प्रेस वार्ता के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि अगर कोई मतदान का प्रतिशत देखना चाहता है, तो पहले के समय में यह 6 से 8 प्रतिशत हुआ करता था। लेकिन, अब यह 58 से 60 प्रतिशत हो गया है। नड्डा ने आगे कहा कि अब अगर उनकी गणित खराब है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं? यहां पहले चरण में 60 तो दूसरे चरण में 58 प्रतिशत मतदान हुआ है।

क्या बोले थे उमर अब्दुल्ला?

उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा था कि दूसरे चरण में कम मतदान के लिए कहीं न कहीं केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा था कि मुझे कुछ ज्यादा मतदान की उम्मीद थी क्योंकि न तो वोटिंग का विरोध हुआ था और न ही कोई हमला हुआ था। केंद्रने कुछ जगहों पर ज्यादा मतदान को स्थिति सामान्य होने के संकेत के रूप में दिखाने की कोशिश की है।

10 साल बाद हो रहे चुनाव

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर हो हुआ था। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार दूसरे चरण में 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 1 अक्टूबर हो होगी। वहीं, 8 अक्टूबर को मतगणना होगी और इसी दिन परिणाम आएगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular