Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराज्यअशरफ ने किए थे महालक्ष्मी के 30 टुकड़े! बेंगलुरू कांड की खौफनाक...

अशरफ ने किए थे महालक्ष्मी के 30 टुकड़े! बेंगलुरू कांड की खौफनाक कहानी का सच आया सामने; कहां छिपा है दरिंदा?

Bengaluru Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 29 साल की महालक्ष्मी नाम की महिला की हत्या हुई थी। महिला का शव 21 सितंबर को फ्रिज में मिला था। आरोपी ने शव के 30 टुकड़े कर फ्रिज में छिपाए थे। लेकिन बदबू आने पर पड़ोस के लोगों ने महिला की मां और भाई को फोन किया था। जिसके बाद मर्डर का मामला सामने आया था। पुलिस को अब पता लगा है कि महिला की हत्या में अशरफ नाम के व्यक्ति का हाथ है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।महिला के पति हेमंत दास के अनुसार महालक्ष्मी अशरफ से अफेयर करती थी। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के अनुसार आरोपी की संदिग्ध पहचान पश्चिम बंगाल में की गई है। महिला का शव बेंगलुरु के अपार्टमेंट में मिला था। गृह मंत्री ने फिलहाल किसी गिरफ्तारी से इन्कार किया है। पुलिस के अनुसार बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में महिला किराये पर रह रही थी। वारदात की जानकारी मिलते ही उसका पति मौके पर आया था। जिसने नाई का काम करने वाले अशरफ पर आरोप लगाया था। वहीं, सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

9 महीने से अलग रह रही थी महालक्ष्मी

अशरफ का उत्तराखंड से भी कनेक्शन सामने आया है। 9 महीने से हेमंत और महालक्ष्मी में विवाद चल रहा था। जिसके बाद वह नाई की दुकान पर काम करने वाले अशरफ के संपर्क में आई। महालक्ष्मी को उसके पति हेमंत दास ने एक महीने पहले देखा था। वह उसकी दुकान पर बेटी से मिलने आई थी। हेमंत ने आशंका जताई कि हो सकता है कि अशरफ उसे ब्लैकमेल भी करता हो?

सोशल मीडिया पर महिला की हत्या के बाद कई वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहे हैं। महिला के पति का कहना है कि अशरफ के कहने पर महालक्ष्मी ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दे रखी थी। जिसके बाद वह बेंगलुरु नहीं जाता था। हेमंत और महालक्ष्मी की शादी ज्यादा दिन नहीं चली। जिसके बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया था। अशरफ बेंगलुरु के नेलामंगला इलाके में पड़ती एक नाई की दुकान पर काम करता था।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular