Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराजनीतिकहरियाणा में BJP के पूर्व मंत्री-सांसद समेत 5 ने वापस लिया नामांकन,...

हरियाणा में BJP के पूर्व मंत्री-सांसद समेत 5 ने वापस लिया नामांकन, देखें लिस्ट

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तारीख है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस बागियों को मनाने में जुटे हैं। बीजेपी में बागियों को मनाने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सीएम नायब सिंह सैनी पर है वहीं कांग्रेस में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा मैदान में उतरे हैं।

दोनों ही पार्टियों के आला नेताओं को इसमें सफलता भी मिली है। बता दें कि टिकट वितरण के बाद से ही कांग्रेस के 36 और भाजपा के 33 बागियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया है।

बीजेपी से इन बागियों ने वापस लिए नामांकन

1. सोनीपत से पूर्व सीएम मनोहरलाल के ओएसडी रहे राजीव जैन ने नामांकन वापस ले लिया है।

2. करनाल की इंद्री सीट से पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने नामांकन वापस ले लिया है।

3. नारनौल में भाजपा की बागी भारती सैनी ने नामांकन वापस ले लिया है। बता दें कि सीएम सैनी उन्हें मनाने के लिए नारनौल पहुंचे थे।

4. महेंद्रगढ़ की नांगल सीट से उम्मीदवार सतीश सैनी ने नामांकन वापस लिया है। वे भाजपा उम्मीदवार अभय सिंह यादव का समर्थन करेंगे।

5. सिरसा से भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने नामांकन वापस ले लिया है। भाजपा ने इस सीट पर एचएलपी उम्मीदवार गोपाल कांडा को समर्थन दिया है।

कांग्रेस से इन बागियों ने वापस लिया नामांकन

1. भिवानी जिले की बवानी खेड़ा सीट से रामकिशन फौजी ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप नरवाल को समर्थन दिया है।

2. महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट से कांग्रेस के बागी हेमंत शर्मा ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आरती राव को समर्थन दिया है।

सीएम सैनी बागियों को मनाने में जुटे

पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार सीएम सैनी को तीन बड़े नेताओं को मनाने का जिम्मा सौंपा गया है। सैनी का पहला पड़ाव महेंद्रगढ़ के बागी और वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा के निवास पर था। शर्मा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद ही पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ नामांकन वापस ले लेंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular