Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक श्री शाह के निवास पर पहुंचकर श्रद्धा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक श्री शाह के निवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को हरदा जिले के ग्राम खुदिया में टिमरनी विधायक श्री अभिजीत शाह के निवास पर पहुँचकर उनके पिता स्व. श्री अजय शाह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. विजय शाह और टिमरनी के पूर्व विधायक श्री संजय शाह के बड़े भाई श्री अजय शाह का निधन शुक्रवार 30 अगस्त को हो गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने अल्प प्रवास के दौरान ग्राम खुदिया में मंत्री श्री विजय शाह, टिमरनी के पूर्व विधायक श्री संजय शाह और टिमरनी विधायक श्री अभिजीत शाह सहित परिवारजन से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान हरदा विधायक श्री आर. के. दोगने, पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोपा आम का पौधा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुदिया प्रवास के दौरान टिमरनी विधायक श्री अभिजीत शाह के निवास परिसर में आम का पौधा रोपा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular