Friday, February 6, 2026
spot_img
Homeकारोबारकमाई का आखिरी मौका, PFC और ऑयल इंडिया आज कर रहे Ex-Dividend...

कमाई का आखिरी मौका, PFC और ऑयल इंडिया आज कर रहे Ex-Dividend ट्रेड, निवेशकों की रहेगी नजर

नई दिल्ली: सरकार के मालिकाना हक वाली पीएफसी और ऑयल इंडिया सहित कई स्टॉक पर आज फोकस रहने वाला है. ये स्टॉक आज एक्स डिविडेंड डेट पर ट्रेड कर रहे हैं, जिनकी रिकॉर्ड डेट शुक्रवार यानी 30 अगस्त है. ऐसे में डिविडेंड का लाभ लेने के लिए निवेशकों को इन कंपनियों के शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका है.

PFC इतने रुपये का दे रही डिविडेंड

अगस्त महीने की शुरुआत में पावर फाइनेंस कार्पोरेशन अपने शेयरधारकों के लिए 3.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है, जिसके लिए 30 अगस्त की तारीख रिकॉर्ड डेट के रूप में निर्धारित की गई है. PFC ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज यानी 06.08.2024 को हुई अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ निम्नलिखित पर विचार किया और उन्हें मंजूरी दी: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रत्येक यू0/- के चुकता इक्विटी शेयरों के अंकित मूल्य पर 32.50% रुपये 3.25/- प्रति इक्विटी शेयर की दर से अंतरिम लाभांश की घोषणा। इसके अलावा, यह सूचित करना है कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता का पता लगाने के उद्देश्य से 30.08.2024 को ‘रिकॉर्ड तिथि’ के रूप में माना जाएगा.

ऑयल इंडिया के शेयर भी कर रहे एक्स-डिविडेंड ट्रेड

वहीं, केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली ऑयल इंडिया ने अपने शेयरधारकों को 2.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है. ऑयल इंडिया ने फाइलिंग में कहा था कि यदि एजीएम में फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिल जाती है, तो” उन सदस्यों को मंजूरी के 30 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर भुगतान/प्रेषित किया जाएगा, जिनके नाम कंपनी के सदस्यों के रजिस्टर में दिखाई देते हैं. लाभार्थियों के पहचान के लिए 30 अगस्त रिकॉर्ड डेट तय की गई है.

बता दें कि बीते एक साल में ऑयल इंडिया ने 12 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है. 726 रुपये के मौजूदा शेयर प्राइस पर, ऑयल इंडिया का डिविडेंड यिल्ड 1.65% है. ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के अनुसार, बोनस/डिविजन को समायोजित करने पर डिविडेंड यिल्ड 1.10% है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular