सागर : शुक्रवार, अगस्त 23, 2024,
भारत के ‘‘चक दे इंडिया फैम‘‘ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक श्री मीर रंजन नेगी ने खेल परिसर उपस्थित होकर हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री नेगी का स्वागत जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, श्री प्रदीप अबिद्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात परिसर में उपस्थित पूर्व सांसद सदस्य श्री राजबहादुर सिंह, एड-श्री अंकलेश्वर दुबे, एड-श्री वीनू राणा, एड-श्री योगेश श्रीवास्तव, श्री अजय श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ सचिव श्री मकसूद खान, श्री उमेशचन्द्र मार्ये, श्री नफीस खान ने भी स्वागत किया।
श्री नेगी ने खेल परिसर के हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक-बालिका खिलाड़ियों एवं उपस्थित सैना के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल परिसर में निर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ एवं अन्य खेल मैदानों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप अबिद्रा जी ने बताया की आगामी 29 अगस्त 2024 को हमारे देश में हॉकी के महान जादूगर पद्मभूषण से सम्मानित मेजर ध्यान चंद जी के जन्म दिवस को हम सभी देशवासी राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते है, इस अवसर पर आप सभी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन है और यह एक अभूतपूर्व अवसर है कि आज हॉकी के महान खिलाड़ी हमारे बीच उपस्थित है। इसी के साथ ही एड.श्री अंकलेश्वर दुबे ने श्री नेगी की खेल उपलब्धियों को रेखांकित किया एवं उनका शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
श्री नेगी ने सन 1978 से 1982 तक के भारतीय हॉकी टीम में खेलने के अनुभव को खिलाड़ियों के साथ साझा किया, साथ ही ‘‘चक दे इंडिया फिल्म‘‘ की स्टोरी एवं अभिनेता शाहरूख खान द्वारा उनके किरदार को अभिनीत करने संबंधि जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंत मंे खेल परिसर परिवार की ओर से जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अबिद्रा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।




