Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा शामिल हुए

भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा शामिल हुए

श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान पशुपतिनाथ की पाँववीं सवारी के क्रम में आज शाही सवारी निकाली गई। भगवान पशुपतिनाथ पालकी में सवार होकर प्रजा को दर्शन देने एवं हाल चाल जानने के लिये निकले। भगवान पशुपतिनाथ की सवारी में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए। सवारी में शामिल होने के दौरान उप मुख्यमंत्री ने भगवान पशुपतिनाथ शाही सवारी के रथ को अपने हाथों से खींचा तथा सवारी के साथ पैदल चले। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ का पूजन-अर्चन किया। पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में ही सवारी प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस विभाग द्वारा भगवान पशुपतिनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके पश्चात भगवान पशुपतिनाथ नगर भ्रमण पर निकले। सवारी में पहली बार पुलिस बैंड भी शामिल रहा।

इस दौरान लोक सभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एएसपी श्री गोतम सोलंकी अन्य अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular