Thursday, June 11, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में सतना उत्कृष्ठ कार्यदक्षता के लिए प्रदेश में प्रथम

ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में सतना उत्कृष्ठ कार्यदक्षता के लिए प्रदेश में प्रथम

एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर शट्रांसमिन कंपनी) के सतना ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उप संभाग ने उत्कृष्ठ कार्य दक्षता के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में आयोजित समारोह में सतना को यह पुरस्कार प्रबंध संचालक इंजीनियर श्री सुनील तिवारी एवं पूर्व मुख्य अभियंता श्री के.के. मूर्ति ने प्रदान किया।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की प्रतिष्ठित डॉ. एन. टाटाराव स्मृति शील्ड सतना को

वर्ष 2023-24 में दक्षता प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) के आधार पर पूरे मध्यप्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिये प्रदान की गई है। प्रशस्ति-पत्र और शील्ड मुख्य अभियंता श्री संदीप गायकवाड़, सहायक अभियंता श्री एम.एम. बेग, श्री मुकेश विश्वकर्मा एवं रामायण तिवारी ने प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular