भोपाल : गुरूवार, अगस्त 15, 2024,
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर अरेरा हिल्स स्थित निर्वाचन सदन में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान किया। श्री राजन ने सभी को स्वाधीनता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे एवं श्री विवेक श्रोतिय सहित निर्वाचन सदन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया




