Wednesday, June 10, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेश31 अगस्त तक राशन प्राप्त न करने पर अस्थाई रूप से पोर्टल...

31 अगस्त तक राशन प्राप्त न करने पर अस्थाई रूप से पोर्टल से नाम हटा दिया जाएगा

जिला आपूर्ति नियंत्रक सुश्री मीना मालाकार ने बताया कि भोपाल जिले में NFSA अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों में से विगत 06 माह से निरंतर राशन प्राप्त न करने वाले 5201 हितग्राहियों की सूची प्राप्त हुई है। जिन परिवारों द्वारा विगत 06 माह से राशन प्राप्त नहीं किया गया है, उक्त परिवारों की नामवार सूची संबंधित दुकानों पर सहज रूप से दिखाई देने वाले स्थान पर चस्पा कराई गई है एवं साथ ही उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा राशन प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राहियों को सूचित किया जा रहा है।

सुश्री मालाकार ने बताया कि विगत 06 माह से राशन प्राप्त न करने वाले हितग्राहियों से अपील की है कि वे उचित मूल्य दुकान से राशन सामग्री प्राप्त कर लें। 31 अगस्त 2024 तक राशन प्राप्त न करने पर आगामी माह से अस्थाई रूप से पोर्टल से नाम हटा दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular