Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चार दिवसीय बैठक आज से इंदौर में, संघ...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चार दिवसीय बैठक आज से इंदौर में, संघ के सरकार्यवाह करेंगे शिरकत

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की आंतरिक बैठक गुरुवार से शुरू होने जा रही है, जो चार अगस्त तक इंदौर स्थित एचआर ग्रीन रिसोर्ट परिसर में होगी। इस चार दिवसीय बैठक में संपर्क विभाग के विभिन्न क्षेत्र और प्रांत के 180 पदाधिकारी और कार्यकर्ता की मौजूदगी में अलग-अलग मुद्दों पर विचार मंथन होगा।बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल मौजूद रहेंगे। संघ के 11 क्षेत्र और सभी प्रांत के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख के साथ ही राष्ट्रीय सहसंपर्क प्रमुख सुनील देशपांडे और रमेश पप्पाजी भी आएंगे।

हर वर्ष देश के किसी एक बड़े शहर में होने वाली यह बैठक इंदौर में लंबे समय बाद हो रही है। इसमें चार दिनों में 24 से अधिक सत्र होंगे, जिनमें संघ के अलग-अलग प्रांत और क्षेत्र के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख अपने वर्षभर के कामकाज का विवरण देंगे।

एक दिन वर्षभर के कार्यकाल की समीक्षा होगी और इसके बाद अगले दिन आने वाले वर्ष की कार्ययोजना बनाई जाएगी। साथ ही संघ के विभिन्न प्रकल्प के माध्यम से किए जा रहे सेवा और अन्य गतिविधियों को लेकर जनमानस के विचार भी वरिष्ठ नेतृत्व के सामने रखे जाएंगे।

पावर पाइंट प्रजेंटेशन से रखेंगे अपनी बात

इन चार दिनों में कई सत्र ऐसे भी होंगे, जिनमें प्रतिनिधि पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी बात रखेंगे। सभी मुख्य पदाधिकारी गुरुवार सुबह तक इंदौर पहुंच जाएंगे। संघ का संपर्क विभाग संघ और जनता के बीच संवाद की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।दशहरा पर नागपुर में होने वाले संघ प्रमुख के उद्बोधन के बाद इस उद्बोधन में शामिल मुद्दों पर संपर्क विभागीय समाज के अलग-अलग वर्ग के प्रतिनिधियों को एक फोरम पर लाकर संवाद करता है और उनकी राय संघ के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई जाती है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular