Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeक्राइमएमपी के मंत्री को ठगने की कोशिश करने वाला रह चुका है...

एमपी के मंत्री को ठगने की कोशिश करने वाला रह चुका है कई नेताओं का ड्राइवर,

भोपाल Bhopal Crime News। मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत से आनलाइन ठगी का प्रयास करने वाला आरोपित उत्तरप्रदेश के इटावा से गिरफ्तार हुआ है। आरोपित ने 19 जुलाई को मंत्री को भाजपा का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का सहायक बनकर फोन कर पांच लाख रुपये मांगे थे।जिसके बाद भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक सप्ताह तक आरोपित की खोजबीन की और गुरुवार को उसे इटावा के एटा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

कई नेताओं और मंत्रियों की गाड़ी चला चुका है आरोपित

आरोपित 58 वर्षीय राजेंद्र वर्मा पेशे से टैक्सी ड्राइवर है और यूपी के कई नेताओं की गाड़ियां चला चुका है। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपित राजेंद्र वर्मा के पास कई विधायकों और मंत्रियों के नंबर हैं।
टैक्सी चलाने के दौरान उसे बड़े नेताओं के नंबर मिले थे। वह इससे पहले भी कई बार नेताओं को फोन कर उनसे पैसे मांग चुका है। आरोपित टीबी समेत कई बीमारियों से ग्रसित है। उसका कहना है कि वह कई बीमारियों से जूझ रहा है और इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। अपने इलाज के लिए वह पैसों की मांग मंत्री और विधायकों से करता है।
इसी सिलसिले में उसने मोहन कैबिनेट में शामिल नए-नवेले मंत्री रामनिवास रावत को भी ठगने की कोशिश की। आरोपित ने स्वयं को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का निजी सचिव बताया था और रुपयों की मांग की। इसके लिए उसने मंत्रीजी को बार-बार फोन किए।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular