Tuesday, June 9, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारराज्यमंत्री श्री जायसवाल ने श्री प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त...

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने श्री प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने पूर्व वरिष्ठ पत्रकार, वरिष्ठ राजनीतिज्ञराष्ट्रीय भाजपा के पूर्व उपाध्यक्षमध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री जायसवाल ने कहा कि स्व. श्री प्रभात झा ने हमेशा लोगों की भलाई के लिये काम किया। वे एक उच्च कोटि विचारक होने के साथ कुशल संगठन कर्ता भी थे। उन्होंने हमेशा आमजन के जीवन को बेहतर बनाने के लिये चिंतन किया और संगठन को मजबूती देने का कार्य किया। अपने सद्कार्यों एवं प्रज्ञा से उन्होंने हम सबके दिलों में अमिट जगह बनाई। उनके निधन से एक युग का अंत हुआ है। श्री जायसवाल ने स्व. श्री झा के शोक संतप्त परिजन को सांत्वना देकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना परमपिता परमेश्वर से की है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular