भोपाल(प्रतीक पवार) : रविवार, जुलाई 21, 2024,
प्रतिभा योजनान्तर्गत एकेडमिक वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जिन्होनें राष्ट्रीय प्रतियोगिता परीक्षा (JEE, NEET, CLAT, AIIMS, NDA) उत्तीर्ण कर IIT. NIT, NLU.MBBS (मध्यप्रदेश में स्थित शासकीय महाविद्यालय), AIIMS, अथवा NDA में प्रवेश लिया हो. वह विद्यार्थी प्रतिभा योजनान्तर्गत नियमानुसार प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते है।
एकेडमिक वर्ष 2023-24 में प्रवेशित विद्यार्थी हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। साथ ही आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2024 तथा एकेडमिक वर्ष 2024-25 में प्रवेशित विद्यार्थी हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2024 रहेगी। पात्र विद्यार्थी MPTAAS PORTAL पर निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।




