Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराजनीतिक'लौट के बुद्धू घर को आए' के बाद अब 'सौ लाओ -...

‘लौट के बुद्धू घर को आए’ के बाद अब ‘सौ लाओ – सरकार बनाओ’… चर्चा में यूपी की पॉलिटिक्स पर अखिलेश यादव के कमेंट

लखनऊ (UP Politics)। उत्तर प्रदेश भाजपा में अंदरूनी कलह के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक्स पोस्ट पर किए गए कमेंट्स चर्चा का विषय बने हुए हैं। अखिलेश यादव ने अपने ताजा पोस्ट में लिखा है, ‘सौ लाओ, सरकार बनाओ’।

सपा प्रमुख ने किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन माना जा रहा है कि उनका यह संदेश यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए है। एक तरह से अखिलेश ने मौर्य को ऑफर दिया है कि वे भाजपा के 100 विधायक तोड़कर लाएं और सपा के साथ मिलकर सरकार बना लें। बता दें, इससे पहले भी अखिलेश एक इंटरव्यू में केशव प्रसाद मौर्य को यह खुला ऑफर दे चुके हैं।इससे पहले अखिलेश ने एक्‍स पर लिखा था, ‘लौट के बुद्धू घर को आए।’ यहां भी उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन स्पष्ट था कि उनका निशाना केशव प्रसाद मौर्य हैं।

क्या चल रहा यूपी भाजपा में

 

 

  • लोकसभा चुनाव के बाद से यूपी भाजपा में अंदरूनी कहल की खबरें आ रही हैं।
  • पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए बंद जुबान से यूपी सरकार को दोषी बताया गया।
  • यह सियासी हलचल तब और तेज हो गई जब केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंच गए।
  • उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर चर्चा की, हालांकि मुद्दा उपचुनाव का बताया गया।
  • इस बीच पार्टी की रिपोर्ट भी सामने आई, जिसमें यूपी में हार की समीक्षा की गई।

 

 

क्या होगा आगेभाजपा में बैठकों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर फोकस इसलिए भी है कि यहां 10 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव भाजपा के लिए इज्जत की लड़ाई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular