Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराजनीतिकअसम के CM का दावा- राज्य में मुस्लिम आबादी हुई 40 फीसदी,...

असम के CM का दावा- राज्य में मुस्लिम आबादी हुई 40 फीसदी, हिमंत बोले- मैं रोज घुसपैठियों से लड़ रहा हूं

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि राज्य में मुस्लिमों की आबादी 40 प्रतिशत हो गई है। राज्य में बदलते डेमोग्राफी पर उन्होंने चिंता जताई है।

मेरे लिए जीने और मरने का बना सवाल- असम के सीएम

 

उन्होंने कहा कि तेजी से राज्य की डेमोग्राफी में बदलाव हो रहा है। 1951 में असम मुस्लिमों की आबादी केवल 14 प्रतिशत थी, जो कि बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह हमारे अस्तित्व के लिए बहुत बड़ा खतरा है। मेरे लिए राजनीतिक नहीं अस्तित्व का मुद्दा है। यह अब जीने और मरने का सवाल बन गया है।

मैं रोज घुसपैठियों का रोज करता हूं मुकाबला- असम के सीएम

 

हिमंत बिस्वा सरमा रांची में थे। उन्होंने विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झामूमो और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में बाहर घुसपैठिये आकर आदिवासी बेटियों को फंसा रहे हैं। यह सब यहां की सरकार के नाक के नीचे हो रहा है। उन्होंने घुसपैठियों को संरक्षण दे रखा है। असम एक बॉर्डर राज्य है। मेरा मुकाबला रोज घुसपैठियों से होता है। मैं उनसे रोज लड़ रहा हूं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular