Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपरिवार में मृत्‍यु दोष का भय दिखाया, पूजा-पाठ के नाम पर ठग...

परिवार में मृत्‍यु दोष का भय दिखाया, पूजा-पाठ के नाम पर ठग लिए 1 करोड़ रुपये

जबलपुर। तिलहरी की पाश कालोनी में रहने वाली महिला एवं उसके परिवार को मौत का भय दिखाकर पूजा-पाठ के जरिए एक करोड़ रुपये की ठगी की गई। महिला ने लंबे वक्त बाद इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के पास अनंतारा निवासी शकुंतला बातव ने शिकायत की थी कि अरूण और वरूण दुबे, सचिन उपाध्याय ने उससे एक करोड़ रुपये जालसाजी करके हजम कर लिए और स्वजन के बीच रिश्ते में दरार पैदा कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच में पाया कि बातव परिवार के पुत्र विजेन्द्र बातव की सोशल मीडिया पर 2016 में अरुण और वरुण दुबे से हुई थी।

दोनों ने खुद को ज्योतिष शास्त्री बताया था। घर में दोष कुंडलियों को बताकर दोनों ने 50-60 रुपये की पूजा कराई थी। दोनों ने सभी समस्याओं के समाधान की लालच देते हुए अज्ञात दंडी स्वामी का बताया, जिस पर स्वजन से पत्र लिखने को कहा। स्वजन बताए उपाए करते रहे। कुछ दिनों बाद वे दोनों स्वामी का जबाब लेकर आए और बताया कि उनकी जमीन में 14 प्रेत है, उन्हें स्थान देना होगा अन्यथा आपके कोई कार्य नही बनेंगे।

दोनों ने डराते हुए स्वजन से पूजा के नाम से एक लाख रुपये ले लिये। स्वामी के दूसरे पत्र के माध्यम से 14 प्रेतों के लिये भवनदान करने को कहा। कुछ दिनों बाद हमने परिवार की सर्वसम्मति से 45 लाख रुपये का भवन दान किया। इस भवन में वरुण दुबे रहने लगा। यह कहानी यहीं तक सीमित नहीं थी जहां, कुछ समय बाद फिर वरुण और अरुण दुबे दंडी स्वामी का एक और पत्र लेकर आए।

पत्र में वरुण दुबे के साथ मिलकर एक कंपनी-फर्म में आयात- निर्यात कर कार्य प्राऱंभ करने का कहते हुए 5 से 6 लाख रुपये लिये। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों बाद दोनों ने दंडी स्वामी के नाम से एक और झांसा दिया कि उनके एक शिष्य की प्रदेश में कई जमीनें हैं, चूंकि आप लोगों ने 45 लाख रुपये का भवन दान किया है इससे प्रसन्न होकर स्वामी आपको ये सारी जमीनें मुफ्त में दिलवा देंगे।

दोनों ने स्लाट बुक करने के नाम पर 8 लाख रुपये लेकर कुछ फर्जी जमीन दिखाई थी। दोनों ने फिर कुछ दिन बाद स्वामी द्वारा उनकी जमीन पर सैकड़ों टन सोना – चांदी होने की बात करते हुए पूजा के नाम पर 6 लाख रुपये लिये थे। पुखराज के नाम पर 90000 और 35000 रुपये की सोने की अंगूठी भी ली थी।

पुलिस जांच में यह सामने आया कि दोनों जालसाजों ने विजेन्द्र बातव निवासी बिलहरी के घर में वास्तु दोष, ग्रह क्लेश, प्रेत व घर के सदस्यों को मृत्यु दोष का भय बताकर पूजा-पाठ के नाम पर गुप्त दान में शकुनतला बातव के बैंक खाते से चेक के जरिए 40 लाख 74 हजार 500 रुपये ले लिए। वहीं, व्यापार में फायदा बताकर एवं स्लाॅट बुक कराने के नाम पर भवन दान, पूजा – पाठ, कुण्डली बनाने व परिवार में मृत्यु दोष का भय दिखाकर नकद लगभग 60 लाख लेकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि लेकर धोखाधड़ी की।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular