Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारसुरक्षित भविष्य के लिए पौध-रोपण ज़रूरी – राज्यपाल श्री पटेल

सुरक्षित भविष्य के लिए पौध-रोपण ज़रूरी – राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान में किया पौध-रोपण

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सुरक्षित भविष्य के लिए पौध-रोपण ज़रूरी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में पौधे ज़रूर लगाए। राज्यपाल श्री पटेल ने स्वयं अभियान के तहत राजभवन परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पौध-रोपण किया। उन्होंने क्रिसमस ट्री का पौधा रोपा।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी श्री उमेश श्रीवास्तव और राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular