Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयदेशभर के कई हिस्‍सों में भारी बारिश से बिगड़े हालात... मुंबई बनी...

देशभर के कई हिस्‍सों में भारी बारिश से बिगड़े हालात… मुंबई बनी दरिया, उत्तराखंड में 109 मार्ग ब्‍लॉक

नई दिल्ली, मुंबई। देश में हो रही मानसूनी बारिश कुछ राज्यों में आफत बनती जा रही है। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण हालत खराब हो गए हैं। इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है। साथ ही लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई।

मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइन पर भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। इससे स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला-विक्रोली और भांडुप से गुजरने वाली कई ट्रेन प्रभावित हुई। साथ ही मुंबई में पटरियां जलमग्न हो गई।रेलवे विभाग के अनुसार, भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सायन, भांडुप और नाहुर स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। बारिश का पानी पटरियों के ऊपर था इसलिए ट्रेनों को लगभग एक घंटे तक रोका गया, अब पानी थोड़ा कम हुआ है इसलिए ट्रेनें फिर से शुरू हो रही हैं, लेकिन सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं।

इन क्षेत्रों में हुआ जलजमाव

 

मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया। इसके साथ ही परेल, वर्ली सहित किंग सर्कल क्षेत्र में भी सड़कें जलमग्न हो गई, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ क्षेत्रों में पेड़ गिरने से सड़कें ब्‍लॉक हो गई, जिससे आवागमन बाधित हुआ।

उत्तराखंड में भी बारिश बनी समस्‍या

 

उत्तराखंड में भी भारी बारिश मुसीबत का सबब बनते जा रही है। देहरादून में हुई भारी बारिश के साथ जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

भूस्खलन से मार्ग बंद

 

उत्‍तराखंड में बारिश के साथ साथ कुछ स्‍थानों पर भूस्‍खलन की घटनाएं भी सामने आई है। इससे बदरीनाथ हाईवे समेत 142 मार्ग बंद हो गए। हालांकि, सरकार ने इसमें से 89 मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया, लेकिन 109 मार्ग अब भी ब्‍लॉक है।

 

खतरे के निशान से उपर नदियां

 

राज्‍य में पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी खतरे के निशान से 0.90 मीटर ऊपर बह रही है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी भी खबतरे के निशान से ऊपर है। चमोली में अलकनंदा पिंडर, धौली गंगा, नंदाकिनी नदी की भी यही स्थिति है।

 

इन राज्‍यों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान

  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है।
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में आज भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।
  • असम व मेघालय में 8-9 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
  • IMD ने बिहार में 9 से 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।
  • मध्य महाराष्ट्र में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश में 10 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावा है।

    इन स्‍थानों पर हुई सर्वाधिक बारिश

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    स्टेशन बारिश (सेमी में)
    बलरामपुर 11
    धौरहरा (खीरी) 11
    कैसरगंज (बहराइच) 11
    खीरी लखीमपुर (खीरी) 10
    इकौना (श्रावस्ती) 9
    मलिहाबाद (लखनऊ) 9
    इकौना (श्रावस्ती) 9
    फरेन्दा (महराजगंज) 9
    बलिया (बलिया) 8
    डुमेरियागंज (सिद्धार्थनगर) 8
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular