Saturday, June 13, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयअसम में मानसून मचा रहा तबाही, 51 लोगों की मौत, उत्तराखंड में...

असम में मानसून मचा रहा तबाही, 51 लोगों की मौत, उत्तराखंड में भूस्खलन

नई दिल्ली। देशभर मानसूनी बारिश जारी है। कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद करना पड़ा है। बाढ़ के कारण सर्वाधिक हालत खराब असम में हैं, जहां 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही कुछ लोगों की मौत भी हो गई।

उत्तराखंड में दो लोगों की मौत

 

उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। वहीं, गंगोत्री के देवगढ़ में गोमुख फुटपाथ पुल बहने से 30-40 तीर्थयात्री फंस, जिन्हें एसडीआरएफ की मदद से रेस्‍क्‍यू किया गया। देहरादून और हरिद्वार में दो लोग गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

असम में ऐसे हैं हाल

 

बाढ़ के कारण असम में हाल सबसे ज्यादा खराब है। यहां 29 जिलों के लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही करीब 51 लोगों की मौत हो गई।

इन राज्यों में ऐसा रहेगा हाल

 

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।

 

मप्र के इन संभागों में होगी अच्छी बारिश

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 7 मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक मानसून द्रोणिका बरकरार है। इससे हवाओं का रुख लगातार दक्षिण-पश्चिमी बने होने से प्रदेश में लगातार नमी आ रही है। शनिवार को ग्वालियर, चंबल एवं भोपाल संभाग के जिलों में शनिवार को झमाझम बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular