Wednesday, June 10, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश को मिला घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य...

मध्यप्रदेश को मिला घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

प्रदेश मेलों और त्यौहारों को बढ़ावा देने के लिए भी पुरस्कृत

मध्यप्रदेश राज्य को घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है। प्रदेश को मेलों और त्यौहारों को बढ़ावा देने के लिए भी सर्वश्रेष्ठ राज्य से पुरस्कृत किया गया है। दिल्ली में ये पुरस्कार आईटीसीटीए संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो-कॉन्क्लेव और यात्रा पुरस्कार के 9वें संस्करण में शुक्रवार 7 जुलाई को प्रदान किए गए। 

पुरस्कार अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड सुश्री बिदिशा मुखर्जी तथा मुख्य महाप्रबंधक, मप्र पर्यटन विकास निगम लिमिटेड श्री अमन मिश्रा ने ग्रहण किये। उप संचालक, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड श्री विवेक जूड, प्रबंधक, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड श्री सौरभ पांडे और आवासीय प्रबंधक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड श्री देवेंद्र राय भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular