Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेश"एक पेड़ मां के नाम" अभियान

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान

अभियान अंतर्गत भोपाल में 6 जुलाई को लगभग 12 लाख से अधिक पौधे लगाये जायेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया है। प्रदेश में 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा। भोपाल जिले ने 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। इसी अभियान के अंतर्गत एक दिन में 6 जुलाई को लगभग 12 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुसार एवं पर्यावरण को बचाने एवं इस अभियान में जन-जन की भागीदारी से विशाल लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को अभियान के संबंध में बैठक लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ दिए गए लक्ष्य के अनुसार तैयारियों की समीक्षा की। वन मंडल अधिकारी भोपाल द्वारा बताया कि वन विभाग भोपाल द्वारा आगामी 6 जुलाई को 9 लाख से अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा। जिसके वन विभाग विगत तीन माह से तैयारियां कर रहा है। वन विभाग द्वारा 9 लाख से अधिक गड्डें की खुदाई एवं अन्य तैयारियों के साथ फेंसिंग की जा चुकी है। सभी चिन्हित स्थानों पर पौधों को पहुँचाया जा रहा है। नगर निगम भोपाल द्वारा 300 से अधिक स्थानों पर एक लाख 20 हजार से अधिक पौधारोपण किया जाएगा। जिसके लिए चयनित स्थानों पर पौधों के लिए गड्डों की खुदाई, ट्री गार्ड की व्यवस्था, पौधों के ट्रांसपोटिंग की व्यवस्था एवं आगामी 6 जुलाई को अलग – अलग स्थानों पर सांसद, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले वृक्षारोपण की तैयारियों की जानकारी ली।

भोपाल ग्रामीण क्षेत्र के फंदा एवं बैरसिया ब्लॉक में 55-55 हजार पौधारोपण जिला पंचायत भोपाल द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य विभागों के द्वारा की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी भोपाल वासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप अपने परिजन को लेकर, माता जी को साथ लेकर सेल्फी लें। अगर माता जी नहीं हैं तो उनके चित्र के साथ एक पौधा लगाकर सेल्फी ले सकते हैं। अभियान के अंतर्गत निर्धारित वेबसाइट पर भी चित्र अपलोड किया जा सकता है। इससे अन्य लोग प्रेरित होंगे।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराज सिंह, डीएफओ श्री आलोक पाठक, एडीएम श्री हर्षल पंचोली, श्री हिमांशु चन्द्र सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular