Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeइंदौरइंदौर शहर के लिए 111 करोड़ रुपए की राशि जारी

इंदौर शहर के लिए 111 करोड़ रुपए की राशि जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्देश पर इंदौर नगर को पेयजल प्रदाय और ठोस व अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य विकास कार्यों के लिए 111 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त श्री भरत यादव ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर मिलियन प्लस सिटी के रूप में इंदौर को यह राशि जारी की गई है, इससे इंदौर शहर में विकास के विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular