Sunday, May 10, 2026
spot_img
Homeराज्य‘पाकिस्तान की औकात नहीं कि चुनाव में दखल दे सके’, राहुल गांधी...

‘पाकिस्तान की औकात नहीं कि चुनाव में दखल दे सके’, राहुल गांधी पर क्या बोले राजनाथ सिंह?

Rajnath Singh Statement Rahul Gandhi : देश में लोकसभा चुनाव हों, उसमें पाकिस्तान की एंट्री न हो, ऐसा संभव नहीं है। इमरान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा की। इस पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव में दखल देने की औकात पाकिस्तान के पास नहीं है।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फवाद चौधरी द्वारा राहुल गांधी की सराहना करना गंभीर विषय है। जो भारत को हमेशा अस्थिर करने की कोशिश करता है, ऐसे देश के अगाध प्रेम पर कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान के इस प्रेम के पीछे जरूर कोई कारण होगा, जोकि चिंता की बात है। इस प्रेम के पीछे की वजह भारत जानना चाहता है

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने राहुल गांधी की तारीफ की

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी की तुलना जवाहरलाल नेहरू से की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने परदाता जवाहरलाल नेहरू की तरह समाजवादी हैं। बंटवारे के 75 वर्ष के बाद भी दोनों देशों में एक जैसी समस्याएं हैं। साथ फवाद चौधरी ने राहुल गांधी के संपत्ति वाले बयान की तारीफ की।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular