Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeचुनावचौथे चरण के लिए दूसरे दिन 4 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र

चौथे चरण के लिए दूसरे दिन 4 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र

अब तक कुल 11 अभ्यर्थियों द्वारा 16 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल

भोपाल(प्रतीक पवार) : शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024,

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को 4 अभ्यर्थियों ने 4 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये। अब तक 11 अभ्यर्थियों द्वारा 16 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जा चुके है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि चौथे चरण के लिये दूसरे दिन 19 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक- 21 देवास (अजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नाम निर्देशन-पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र एवं क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किया गया। चौथे चरण के शेष लोकसभा संसदीय क्रमांक-22 उज्जैन (अजा), क्रमांक-23 मंदसौर, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा), क्रमांक-25 धार (अजजा) एवं क्रमांक-28 खण्डवा में आज किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल नहीं किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार, 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular