Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव का 20 अप्रैल को रीवा और छतरपुर का संयुक्त दौरा

नेताद्वय स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल(प्रतीक पवार), 18 अप्रैल 2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, 20 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र रीवा और खजुराहो के छतरपुर पहुंचकर वहां कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार और जनसभा को संबोधित करेंगे।
नेताद्वय अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे रीवा पहुंचेंगे वहां से सिरमोर विधानसभा के जवां जायेंगे जहां दोपहर 12.45 बजे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। नेताद्वय उसी दिन दोपहर 2.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा गुढ़ विधानसभा के गोंिवदगढ़ पहुंचेंगे और वहां भी कांग्रेस पार्टी के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री पटवारी और श्री यादव अपरान्ह 3.30 बजे गोविंदगढ़ से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे खजुराहो पहुंचेंगे जहां लोकसभा चुनाव के संबंध में लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular