Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeबैतूलअचानक बे मौसम बारिश से मुलताई के नेहरू वार्ड के घरों में...

अचानक बे मौसम बारिश से मुलताई के नेहरू वार्ड के घरों में घुसा नाले का गंदा पानी, वार्डवासी परेशान

मुलताई। पूरे प्रदेश सहित मुलताई में भी बे मौसम बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद नेहरू वार्ड स्थित नाले में पानी आ गया और यह पानी आसपास के घरों में भरा गया। जिससे कि घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेहरू वार्ड निवासी दीपू साहू ने बताया कि सुबह हुई तेज बारिश के कारण नाले में पानी भर गया और नाले का गंदा पानी उनके घरों में आ गया। जिसके कारण पूरे घर में बदबू फैल गई और गंदगी जमा हो गई। नगर पालिका को कई बार नाले की सफाई करने के लिए कहा गया था। किंतु इस और ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते अब बे मौसम हुई बारिश से नाले में आया पानी उनके घरों में भरा गया है। उन्होंने तत्काल नाले की सफाई कर पानी की निकासी की स्थाई व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बारिश में भी यही हाल रहता है। बावजूद इसके शासन प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular