Saturday, May 16, 2026
spot_img
Homeराजनीतिककौन हैं दामोदर अग्रवाल? भाजपा की 9वीं लिस्ट में एकलौता नाम

कौन हैं दामोदर अग्रवाल? भाजपा की 9वीं लिस्ट में एकलौता नाम

Who Is Damodar Agarwal : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी जमीन बिछ गई है। राजनीतिक पार्टियां भी दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। दलों ने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। अब पार्टी के दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभा और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उम्मीदवार की 9वीं लिस्ट जारी की, जिसमें दामोदर अग्रवाल का नाम है। आइए जानते हैं कि कौन हैं दामोदर अग्रवाल?

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में बची एक सीट भीलवाड़ा पर उम्मीदवार उतार दिया है। पार्टी ने भीलवाड़ा के मौजूदा सांसद सुभाष बहेड़िया का टिकट काट दिया और उनकी जगह पर दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया। यानी अब दामोदर अग्रवाल भीलवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने सांसद का काटा टिकट

भाजपा ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने भीलवाड़ा से नए चेहरे को मौका दिया है। सुभाष बेहड़िया एक बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं, लेकिन इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular