मुलताई। मंगलवार शाम को नगर के मुख्य मार्ग पर मज्जिद के पास नगर के शिवानी किराना स्टोर
संचालक विजय साहु को एक वीवो कंपनी का मोबाइल मिला। जिसे उन्होंने उठा कर आस पास उसके
मालिक को ढूंढा लेकिन कोई नही मिला। फिर वे अपनी दुकान पर पहुंचकर मोबाइल पर कॉल का इंतजार
करने लगे। तब तक उन्होंने मीडिया को मोबाइल के संबध में जानकारी दी। उसके कुछ देर बाद मोबाइल
मालिक खतेड़ा निवासी राजू मर्सकोले का कॉल आ गया। जिसके बाद उन्होंने उसे दुकान पर बुलाया और
उसका मोबाइल उसे वापस कर दिया। मोबाइल वापस पाकर राजू ने विजय साहु का आभार व्यक्त किया।




