Monday, April 20, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव-पद...

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव-पद का इतना लालच शोभा नहीं देता, इस्तीफा दे देना चाहिए

भोपाल। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सीएम के रूप में वह जेल जा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पद का इतना लालच अरविंद केजरीवाल को शोभा नहीं देता। उन्हें सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने पर कहा कि अरविंद केजरीवाल को पद का मद है। मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, आज तक कभी ऐसा समय नहीं आया।

डॉ यादव ने कहा कि अपने देश का इतिहास है कि जब किसी पर कोई आरोप लगता है तो वो सबसे पहले अपना इस्तीफा देता है। जब तक आरोप से बरी ना हो जाए, तब तक वो अपना दायित्व नहीं लेता। लाल बहादुर शास्त्री से लेकर लालकृष्ण आडवाणीजी तक किसी ने अपना दायित्व नहीं लिया।

सीएम ने कहा कि जब उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणीजी का एक डायरी में झूठा नाम आया था, तब उन्होंने तुरंत सभी पदों से इस्तीफा दिया था। यहां तक की सांसद पद तक से भी इस्तीफा दिया और कोर्ट को फेस किया।कोर्ट को फेस करने के बाद ही ये डिसाइड हुआ कि वो पार्टी का चुनाव लड़े और बाद में वो पदाधिकारी हुए।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि मैं मान कर चलता हूं कि लोकतंत्र में अगर किसी के ऊपर उंगली उठ रही है और उसके ही पार्टी के ही दो-दो मंत्री इसी आरोप में जेल में बंद हैं। जिन्हें लगातार प्रयास करने के बाद भी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट कहीं से जमानत नहीं मिली। शराब कांड के मामले में जब केजरीवाल के पास 9 बार समन गए, वो हाईकोर्ट गए और जब हाई कोर्ट ने रिलीफ नहीं दी, तो ऐसे में स्वतः इस्तीफा देकर पहले अपने ऊपर लगे आरोप को फेस करते और बरी होने के बाद वो अपनी सरकार चलाते। उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, आज तक कभी ऐसा समय नहीं आया।सीएम ने कहा कि पद का इतना मोह, लोभ केजरीवालजी को शोभा नहीं देता। अरविंद केजरीवाल को पद का मद चढ़ रहा है। इससे उनको बाहर आना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular