Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeबैतूलविश्व जल दिवस पर मतदाता जागरूकता का आयोजन

विश्व जल दिवस पर मतदाता जागरूकता का आयोजन

बैतूल, 22 मार्च 2024
जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्री अक्षत जैन के मार्गदर्शन में विश्व जल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मतदाता जागरूकता का आयोजन किया गया।
आईटीआई प्रभारी प्राचार्य श्री केशव सातपुते की उपस्थिति में स्वीप जिला यूथ आईकॉन अभिलाषा बाथरी ने संस्था के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। संस्था में भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और फ्लावर डेकोरेशन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ट्रेड के छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर राकेश यादव, अंशु लता उइके स्टेनो, पायल रैकवार इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड से एवं रंगोली प्रतियोगिता में स्टेनो ट्रेड ग्रुप प्रथम स्थान, इलेक्ट्रीशियन एवं मैकेनिक  ट्रेड  ग्रुप द्वितीय स्थान, इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रभारी प्राचार्य केशव सातपुते ने कहा कि जिस तरह जल हमारे जीवन के लिए आवश्यक है उसी तरह लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक है। सभी देश के विकास में अपना योगदान दे और हर हाल में मतदान करे। जिला स्वीप यूथ आईकॉन अभिलाषा बाथरी ने कहा कि इस संस्था में जिले के विभिन्न स्थानों से प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण लेते हैं। सभी छात्र-छात्राएं होली पर्व मनाने अपने घर जा रहे हो तो वहां पर भी सभी नागरिकों को मतदान करने हेतु जागरूक करें। मतदाता जागरूक हो जाओ, मतदान से अपना नाता बनाओ। लोकतंत्र की बगिया महकाओं सबसे बड़ा पर्व है मतदान करना हम सब का फर्ज है।
प्रशिक्षणार्थी राकेश यादव ने कहा कि मतदान एक ऐसा अधिकार है जो हमें अपने देश के लिए बेहतर भविष्य बनाने का मौका देता है। अंशु लता उइके ने कहा कि मतदान जैसी  महत्वपूर्ण प्रक्रिया पर हमारा भविष्य निर्भर करता है। पायल रैकवार ने कहा कि युवा शक्ति के है काम  शिक्षा ,सेवा और मतदान। आयोजन में आईटीआई का समस्त स्टाफ मौजूद था। इसके अलावा सभी ने सेल्फी पॉइंट पर अपनी सेल्फी ली।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular