Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeभाजपाप्रदेश कार्यालय में कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुहागवती...

प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुहागवती सरेयाम एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री श्री दीपक सक्सेना के पुत्र श्री अजय सक्सेना सहित 400 से अधिक छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियां ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर किया पार्टी में स्वागत

भोपाल,(प्रतीक पवार) दिनांक 21/03/2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में गुरूवार छिंदवाडा से महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री श्री तेजी लाल सरेयाम की बहू श्रीमती सुहागवती सरेयाम, कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता श्री दीपक सक्सेना के पुत्र श्री अजय सक्सेना, जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता श्री यासीन खान, कांग्रेस पूर्व महामंत्री श्री ऐबाबू खान, वार्ड प्रभारी श्री जमशेद खान, एनयूएसआई जिला प्रभारी श्री आरिश खान, कांग्रेस नेता श्री इदरिश अंसारी, नगरनिगम छिंदवाड़ा के नेता पार्षद पं. राम शर्मा, छिंदवाड़ा नगरनिगम के सभापति श्री चंद्रभान देवरे, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री नंदकिशोर सूर्यवंशी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री पंकज शुक्ला, पार्षद श्रीमती सुनिता विजय पाटील, श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना, श्रीमती अभिनव मनोज कुशवाहा सहित 400 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एवं छिंदवाड़ा के भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल मंच पर उपस्थित रहे।

(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular