Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeभाजपालोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने सतना और रीवा...

लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने सतना और रीवा में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं विधानसभा प्रबंधन समिति की बैठक को किया संबोधित

प्रधानमंत्री जी गरीबों का भाग्य बदलने का कार्य कर रहे
कार्यकर्ता 400 पार के लक्ष्य के लिए तैयार
6 लाख के ज्यादा अन्तर से जीतेंगे सतना लोकसभा
– श्री सतीश उपाध्याय

सतना/रीवा(प्रतीक पवार), 20/03/2024। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं के माध्यम से गरीबों की जिंदगी और भाग्य बदलने का कार्य कर रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। सतना लोकसभा का चुनाव तो भाजपा 6 लाख से अधिक अंतर से जीतने जा रही है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। यह बात लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने सतना में पार्टी के जिला कार्यालय और रीवा में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति व विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। सतना में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान श्री प्रेमचन्द्र सिंह गौड़ ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री उपाध्याय ने रीवा के लोकसभा कार्यालय का उदघाटन किया।

प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। इस बार चार सौ पार के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और एनडीए तैयार है। श्री उपाध्याय ने बूथ विजय अभियान की समीक्षा की और कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से इस अभियान के तहत गांव-गांव, घर-घर संपर्क करें और हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के साथ पार्टी का 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का कार्य करें।

यह चुनाव विकसित भारत की संकल्पना को मजबूत करने वाला चुनाव है
श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जिताने के लिए कार्य करें। लोकसभा का यह चुनाव विकसित भारत की संकल्पना को मजबूत करने वाला चुनाव है। हर बूथ को जीतने की रणनीति के साथ बूथ विजय अभियान में कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास जता रही है। सतना लोकसभा में पार्टी 6 लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीते, ऐसा प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य विभाजन की दृष्टि से कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी मिली है उसको पूरी सक्रियता के साथ निभाना है। हर कार्यकर्ता के लिए काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता इस पद्धति का पालन हम सभी को करना है।

घर-घर संपर्क के दौरान मोदी जी की तरफ से राम-राम भी कहें
श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि जब आप लोग लाभार्थियों से संपर्क करने जाएं, जनता के बीच जाएं तो मेरी तरफ से उन्हें राम-राम जरूर कहें। सभी कार्यकर्ता जब गांव-गांव, घर-घर संपर्क करें तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तरफ जनता को राम-राम जरूर कहें। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए संघर्ष करना पड़ा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री जी ने जम्मू-कशमीर से धारा 370 हटाने सहित कई ऐसे कार्य किए हैं जिससे देश का विकास के साथ मान-सम्मान बढ़ा है। भाजपा सरकार ने पीएम आवास, आयुष्मान योजनाएं बनाईं। साथ ही मध्यप्रदेश में एयर एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं जनता को दी जा रही हैं।

लोकसभा संवाद केंद्र का किया अवलोकन
लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने सतना भाजपा कार्यालय में लोकसभा संवाद केन्द्र का अवलोकन करते हुए काल सेन्टर में कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की।
सतना में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, लोकसभा प्रभारी श्री शशांक श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक पंडित रामदास मिश्रा, लोकसभा विस्तारक श्री चंद्रशेखर रघुवंशी प्रदेश शासन की मंत्री श्रमती प्रतिमा बागरी, विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राम खेलावन कोल मंचासीन रहे।
रीवा बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत, सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी श्री जनार्दन मिश्रा, रीवा जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिआध्यक्ष मऊगंज श्री राजेंद्र मिश्रा, लोकसभा प्रभारी श्री रामलाल रौतेल, लोकसभा संयोजक श्री प्रबोध व्यास, विधायक श्री सिद्धार्थ तिवारी, श्री नरेन्द्र प्रजापति, विधायक श्री दिव्यराज सिंह एवं रीवा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल उपस्थित रहीं।

(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular