Sunday, February 22, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारभोपाल शहर में होलिका दहन के लिये लगेंगे जलाऊ लकड़ी विक्रय केन्द्र

भोपाल शहर में होलिका दहन के लिये लगेंगे जलाऊ लकड़ी विक्रय केन्द्र

वन विभाग द्वारा होली पर्व पर भोपाल शहरवासियों को होलिका दहन के लिये जलाऊ लकड़ी सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रियायती दर पर विक्रय केन्द्र 24 मार्च 2024 को शहर के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे।

वन संरक्षक एवं पदेन वन मंडलाधिकारी सामान्य वन मंडल भोपाल श्री आलोक पाठक ने बताया कि भोपाल शहर के अहमदपुर डिपो, विट्ठल मार्केट, कोलार पत्रकार कॉलोनी, सर्वधर्म कॉलोनी, गोविंदपुरा, जहांगीराबाद, बैरागढ़, मंगलवारा, मयूर विहार और ईमाम बाड़ा में रियायती दर पर जलाऊ लकड़ी प्रति किलो 8.16 के मान से सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक उपलब्ध कराई जाएगी। अस्थाई डिपो मात्र एक दिवस के लिये लगाये जायेंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular