Sunday, February 22, 2026
spot_img
Homeइंदौरइंदौर में करणावत समूह पर चार दिन बाद भी जीएसटी की जांच...

इंदौर में करणावत समूह पर चार दिन बाद भी जीएसटी की जांच जारी, नकद भुगतान खंगाल रही टीम

, इंदौर। खान-पान के कारोबार से जुड़े करणावत समूह पर स्टेट जीएसटी की जांच चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही। ग्रुप के रजिस्टर्ड हेड आफिस स्कीम नंबर 140 में विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। इस बीच कुछ टीमें गोदाम पहुंचकर स्टाक व दस्तावेजों के सत्यापन व मिलान में जुटी है। करीब 25 अधिकारी जांच में जुटे हैं। इस बीच संस्थान की इंदौर में अन्य स्थानों पर स्थित दुकानें चौथे दिन भी सील रही

जीएसटी को जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी मिलने की उम्मीद है। इसमें भी पान मसाले के साथ आयातित सिगरेट व अन्य फ्लेवर व मसालों में टैक्स नहीं चुकाने के सबूत विभाग की टीमों को मिल रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार विभाग बीते वर्षों का हिसाब और लेन-देन खंगालने में जुटा है। जानकारी मिली है कि टैक्स सिर्फ उतनी ही बिक्री को दिखाकर चुकाया जा रहा था जिसका भुगतना आनलाइन माध्यमों से होता था। नकद भुगतान के ज्यादातर हिस्से को न तो दिखाया जा रहा था ना ही उस पर टैक्स जमा हो रहा था। इसी आधार पर कड़िया जोड़कर कुल बिक्री और खरीदी के साथ स्टाक का हिसाब लगाया जा रहा है।

 

सीसीटीवी फुटेज से भी बिक्री का गणित

 

विभाग बीते वर्षों के आधार पर इस हिसाब को जुटा रहा है। जांच के बाद बीते वर्षों के हिसाब से टैक्स की मांग निकाली जा सकती है। इस बीच विभाग ने इंदौर में सील अन्य दुकानों को स्टाक के मिलान के बाद ही खोलने की अनुमति देने की बात कही है। सूत्रों के अनुसार दुकानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से भी बिक्री और टैक्स का गणित जुटाने के लिए कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular