Sunday, February 22, 2026
spot_img
Homeभाजपाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 17 मार्च को राजगढ़...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 17 मार्च को राजगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे

प्रदेश अध्यक्ष विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल

राजगढ़, 16/03/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 17 मार्च को राजगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 10.30 बजे राजगढ़ जिले के संस्कृति होटल में लोकसभा प्रबंधन, प्रबंध समिति एवं जिला बैठक को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा दोपहर 1.15 बजे जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, सदस्य, नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों की बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा दोपहर 3 बजे श्री प्रताप सिंह सिसौदिया के निवास पर प्रबुद्धजनों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। दोपहर 3.45 बजे राजगढ के वार्ड क्र. 8 में लाभार्थी संपर्क एवं दीवार लेखन करेंगे। शाम 4.30 बजे बूथ क्र. 102 के बूथ अध्यक्ष श्री जितेन्द्र खिंची के निवास पहुंचकर परिवार मिलन एवं स्वल्पाहार करेंगे। श्री शर्मा शाम 5 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular