बैतूल, 14 मार्च 2024
आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में गुरुवार को नि:शुल्क आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप द्वारा किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन अहातकर ने बताया कि मेले में कुल 1122 मरीजों का पंजीयन किया गया। इसके अलावा मेले में 31 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गये।
मेले में मेडिसिन 131, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिशु रोग 87, स्त्री रोग से संबंधित 110, आयुर्वेदिक 79, एन.सी.डी.(नॉन कम्युनिकेबल डिसीज) के 62, मानसिक रोग 6, दंत रोग से संबंधित 53, नाक, कान, गला के 43 मरीजों की निशुल्क जांच कर आवश्यक दवाईयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। अंतरा एवं छाया के 22 अस्थाई साधन वितरित किये गये तथा 30 लोगों को परिवार कल्याण संबंधी परामर्श सेवाएं प्रदाय की गई।




