प्रभात पट्टन। विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खंबारा टोल के पास गुरुवार दोपहर में अचानक से
नागपुर की ओर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटने की वजह से पिकअप
चल रहा ड्राइवर विक्की पुत्र भागीरथ झा उम्र 35 वर्ष से निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश और हतनापुर से
लिफ्ट लेकर खंबारा जा रहा विनोद पुत्र लोटन उम्र 40 वर्ष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क
दुर्घटना की सूचना एनएचएआई एंबुलेंस 1033 को दी गई। जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों
घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा दोनों का
प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि विक्की की हालत ज्यादा गंभीर है, उसके दोनों कान
कट चुके हैं और सर में भी गंभीर रूप से चोट आई है। जबकि विनोद के पैरों में गंभीर रूप से चोट
बताई जा रही है।




