Tuesday, February 24, 2026
spot_img
Homeबैतूलसांडिया के खेत में बैल चले जाने पर हुआ विवाद। बैल मालिक...

सांडिया के खेत में बैल चले जाने पर हुआ विवाद। बैल मालिक के सर पर फोड़ी बियर की बोतल और मारा लठ।

मुलताई। विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सांडिया में गुरुवार एक खेत में एक किसान का बैल
चले जाने पर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। बात मारपीट तक जा पहुंची और खेत मालिक द्वारा बैल
मालिक के सर पर बियर की बोतल और लठ से हमला किया गया। जिससे की उसका सर फुट गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सांडिया निवासी गुणवंत पुत्र गेंदु उम्र 58 वर्ष का बैल गांव के ही एक
व्यक्ति के खेत में चल गया था। जिस बात को लेकर उसने उसके साथ मारपीट की और उसका सर फोड़
दिया। मारपीट में उसकी छाती में भी चोट आई है। गुणवंत के घायल होने पर उसके पुत्र और परिजनों
द्वारा उसे तत्काल मुलताई नगर के सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा
उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल द्वारा अग्रिम कार्यवाही के लिए घायल की तहरीर बनाकर
पुलिस थाना पहुंचा दी गई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular