मुलताई। छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम चिखली कला में बुधवार अचानक करीब 4:00 बजे एक खेत में
लगी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की सूचना नगर पालिका की
फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और ग्राम चिखली कला में साहबलाल
सूर्यवंशी के खेत में लगी आग को बुझाया गया। बताया जा रहा है कि साहबलाल सूर्यवंशी के खेत में
करीब 1 एकड़ में लगी गेहूं की फसल इस आग की वजह से जल गई। मुलताई नगर पालिका की फायर
ब्रिगेड पर तैनात राकेश बारंगे, विजय बड़घरे और भूपेंद्र राठौर ने समय पर पहुंच कर आग पर काबू पा
लिया अन्यथा पूरी फसल जलकर खाक हो जाती।




