मुलताई। नगर के पारेगांव रोड पर स्थित नाले पर अतिक्रमण की मंगलवार जनसुनवाई में शिकायत की
गई थी। जिसके बाद एसडीएम तृप्ति पटैरया द्वारा तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए थे। जिस
पर बुधवार नायब तहसीलदार भगवानदास कुमारे और जी आर देशमुख राजस्व और नगर पालिका अमले
के साथ मौके पर पहुंचे। जहा पटवारी द्वारा नाले की नपाई की गई। जिसमे नाले के किनारे खेत मालिक
द्वारा करीब 10 फुट से लेकर 15 फुट तक अतिक्रमण कर पक्की मेड बना ली गई है। जिससे की नाले
का बहाव भी प्रभावित हो रहा है। राजस्व और नपा अमले द्वारा पूरे नाले की नपाई की गई, जिसके बाद
खेत मालिक को स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। यदि वह स्वयं अपना अतिक्रमण
नहीं हटाता है तो प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में व्यय होने वाली राशि का भार भी उन्हें
ही उठाना पड़ेगा।
इनका कहना है कि…
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर एसडीएम के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने मौके
पर पहुंचे थे : भगवान दास कुमरे, नायब तहसीलदार।




