Thursday, February 26, 2026
spot_img
Homeभाजपा90 नामों के साथ भाजपा की दूसरी लिस्ट तैयार, घोषणा का इंतजार,...

90 नामों के साथ भाजपा की दूसरी लिस्ट तैयार, घोषणा का इंतजार, मध्य प्रदेश के 4 नाम भी फाइनल

नई दिल्ली (Lok sabha election 2024)। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। पार्टी ने पहले लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जबकि दूसरी लिस्ट में 90 नामों पर मुहर लगाई जा चुकी है। बता दें, एक दिन पहले ही कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है।

    • बैठक में गुजरात की बाकी 11 सीटों पर चर्चा हुई और सात सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया।

 

 

    • मध्य प्रदेश की बाकी पांच सीटों में से चार पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई।

 

 

  • महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की आठ, हिमाचल की चार और कर्नाटक की सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई।बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रल्हाद जोशी, नित्यानंद राय, सुशील मोदी, सीआर पाटिल, तेलंगाना के पार्टी अध्यक्ष किशन रेड्डी, हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, बासवराज बोम्मई, कर्नाटक के पार्टी अध्यक्ष विजेंद्र येदियुरप्पा, कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular