Wednesday, February 25, 2026
spot_img
Homeबैतूलपारेगांव रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल हुआ राय आमला निवासी व्यक्ति,...

पारेगांव रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल हुआ राय आमला निवासी व्यक्ति, समाजसेवियो ने निजी एंबुलेस से पहुंचाया सरकारी अस्पताल।

मुलताई। नगर के पारेगांव रोड पर लगातार सड़क हादसे हो रहे है। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार रात
पारेगांव रोड पर राय आमला निवासी एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे सजासेवियो
द्वारा तत्काल एक निजी एंबुलेंस के माध्यम से सरकार अस्पताल पहुंचाया गया। पारेगांव रोड निवासी
अभिषेक सोनी और सचिन साबले ने बताया की पारेगाँव रोड पर स्थित नाले की पुलिया सकरी होने और
यहां पर अधेंरा होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते है। उन्होंने बताया की मंगलवार रात भी बाइक
सवार रायआमला निवासी पुरुषोत्तम नामदेव माकोड़े दुर्घटना का शिकार हो गए और गिरकर घायल हो
गए उनके सर में गंभीर रूप से चोट आई जिसे तत्काल एक निजी एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी
अस्पताल पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular