Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeबैतूलअपर कलेक्टर बैतूल की श्रृंखला मुलताई में प्रारंभ करने की मांग, राजस्व...

अपर कलेक्टर बैतूल की श्रृंखला मुलताई में प्रारंभ करने की मांग, राजस्व से जुड़ी  मांगो को लेकर अधिवक्ता संघ ने सौपा ज्ञापन

मुलताई- अधिवक्ता संघ ने  राजस्व से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन अनुविभागीय
अधिकारी राजस्व तृप्ति पटैरया को सौप समस्याओं के समाधान की मांग की है। अधिवक्ताओं द्वारा सौपे गए
ज्ञापन में अपर कलेक्टर बैतूल की श्रृंखला न्यायालय मुलताई में प्रारंभ किये जाने, एवं तहसील हलके के पटवारी
को तहसील परिसर में कमरा उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है ।अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में बताया है कि
पटवारी तहसील परिसर में उपलब्ध न होने के कारण पक्षकारों को भटकना पड़ता है । अधिवक्ताओं ने अपर
कलेक्टर न्यायालय की श्रृखंला न्यायालय मुलताई में प्रति माह 4 दिवस के लिए नियत की जाने की मांग की है
ताकि आमला, मुलताई, मासोद, प्रभातपटटन, आठनेर तहसील के अंतर्गत आने वाले कुछ ग्राम महाराष्ट्र सीमा से
एवं कुछ ग्राम अन्य जिलो की सीमा से लगे होने के कारण पक्षकारो को बैतूल न्यायालय में पहुँचने हेतु एक दिन

पूर्व से निकल कर उपस्थित होना होता है एवं आवागमन के साधनो का अभाव होने के साथ अतिरिक्त किराया
वहन करना होता है। एवं अपर कलेक्टर बैतूल की श्रृखंला न्यायालय मुलताई तहसील में माह में 4 दिवस लगाये
जाने से  पक्षकारगण का समय व पैसा दोनो की बचत होकर पक्षकारो को तत्काल सुलभ-सस्ता, न्यायदान प्राप्त
हो सकेगा। ज्ञापन सौपने वालों में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सहित नगर के अनेक अधिवक्ता गण उपस्थित थे।
————————————————————————————

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular